फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नशीला समोसा खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप

Tue, 11 Apr 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में एक अन्य धर्म के युवक पर पड़ोस में रहने वाली विवाहिता से नजदीकियां बढ़ाने और नशीला समोसा खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में युवक के चाचा की भी संलिप्तता सामने आ रही है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर सौंप कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने तहरीर में बताया कि वह एक बेटी की मां है। कुछ दिनों पहले पति से अनबन होने के कारण वह मायके में आ कर रहने लगी। इधर उसकी पड़ोस में रहने वाले एक युवक से नजदीकियां बढ़ गई। आरोप है कि शनिवार को युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां नशीला समोसा खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने आपत्ति जताई तो युवक ने शादी करने का आश्वासन दिया और युवक के चाचा भी उसे की बहू कहने लगे।
विवाहिता के अभिभावकों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने युवक को फटकारा। देर शाम तक बंधक बनाए रखने के बाद युवक उसे घर छोड़ दिया। युवक ने कानूनी कार्रवाई करने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी है। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें