फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवती से दुष्कर्म का आरोपी किशोर पकड़ा

Sun, 30 Jul 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी किशोर को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 25 जुलाई की रात लगभग दस बजे उसकी बेटी अपने कमरे में फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी। इस पर उसने बेटी को रोक लिया। पूछने पर उसने बताया कि 22 जुलाई को वह काॅलेज जा रही थी। इस दौरान नानकमत्ता निवासी एक किशोर उसे जबरन झनकट के एक होटल में ले गया। वहां उससे तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले की जांच करते हुए एसआई रूबी मौर्य ने नानकमत्ता निवासी आरोपी किशोर को पकड़ लिया है। सीओ वीर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

महिला ने खाया जहर

बाजपुर। केलाखेड़ा के वार्ड नंबर पांच निवासी एक महिला ने शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को सीएचसी बाजपुर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें