रुद्रपुर। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में अपनी फिरकी का जादू चलाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी मयंक मिश्रा का रुद्रपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सोमवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मयंक मिश्रा और उनके कोच नवीन टम्टा को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व मेयर रामपाल सिंह और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने दोनों को पारंपरिक रूप से पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि मयंक ने अपनी मेहनत से उत्तराखंड का मान पूरे देश में बढ़ाया है। इस मौके पर योगेंद्र चौहान, अजय कुमार और सुनील चौहान सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।