फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: पूर्व सांसद बाबा की पत्नी रानी मणिमाला का निधन, धनौरी फार्म में किया जाएगा अंतिम संस्कार

Mon, 12 May 2025 05:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का निधन हो गया। रानी मणिमाला सिंह की अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह नौ बजे धनौरी फार्म स्थित निवास स्थान से निकाली जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व सांसद बाबा की पत्नी रानी मणिमाला का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं नरेश व पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का निधन हो गया। लंबे समय से बीमार रानी मणिमाला का मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने सोमवार सुबह करीब नौ बजे अंतिम सांस ली।

रानी मणिमाला सिंह की अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह नौ बजे धनौरी फार्म स्थित निवास स्थान से निकाली जाएगी। भगवंतपुर धनौरी में ही राजा फार्म के पीछे बाग में अंतिम संस्कार होगा। मणिमाला सिंह अपने पीछे पुत्र नरेंद्र चंद सिंह व विरेंद्र चंद सिंह, पुत्रवधू कामाक्षी सिंह व काजल सिंह, बेटी दिव्या सिंह व दामाद उदयभान नारायण सिंह को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं।

रानी मणिमाला के निधन की सूचना पर जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचकर शोक जताया। इस मौके पर मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, राजीव अग्रवाल, विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, शमशुद्दीन, अशोक सक्सेना, संदीप सहगल, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें