फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur News: पति पर लगाया बेटी के साथ मारपीट व बदनाम करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 12 May 2025 05:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर

सार

एक महिला ने अपने पति पर उसकी बेटी के साथ मारपीट करने व उसको घर-घर जाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में एक महिला ने अपने पति पर उसकी बेटी के साथ मारपीट करने व उसको घर-घर जाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वैशाली कॉलोनी निवासी संध्या कश्यप पत्नी विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि बीती आठ मई को मोहल्ला सुभाष नगर तारा हलवाई के पास निवासी उसके पति विनोद कुमार ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। साथ ही उसे और बेटी को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि वह अपने पति की इस क्रूरता से बहुत परेशान है। वह शुरू से उसका व उसकी बेटी के साथ मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहा है। आरोप लगाया कि उसका पति समाज में उनकी प्रतिष्ठा को खराब कर रहा है। उसके रिश्तेदारों और जान-पहचान वाले लोगों के घर जाकर उसकी बदनामी करता है।

उसके पति ने घर से बाहर निकलना तक मुश्किल कर दिया है। महिला ने बताया कि बीती 10 मई को उसका पति अपनी मां के साथ उसकी सहेली के घर गया और वहां जाकर सहेली को डराया धमकाया कि उसकी पत्नी से दूर रहे। बताया वह जहां कहीं सड़क पर भी उसे मिल जाती है वह उससे अभद्रता करता है और उसके चरित्र पर आरोप लगाता है। कहा कि वह आत्महत्या कर उसे फंसा देने की धमकी देता है। पीड़िता ने कहा कि भविष्य में यदि उसका पति कुछ भी गलत कदम उठाता है या उसे और उसके बच्चों को किसी भी प्रकार की हानि होती है तो उसका जिम्मेदार उसका पति व उसके मां-बाप होंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें