फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गड्ढों में तब्दील हो गए रामपुर रोड और शहीद भगत सिंह चौक

विज्ञापन
बाजपुर से रामपुर मार्ग को बने गहरे गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। दोराहा से रामपुर मार्ग और शहर के बीच शहीद भगत सिंह चौक पर सड़क गड्ढों से पट गई है। वाहन चालकों और राहगीरों को आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से कई दोपहिया चालक चोटिल हो चुके हैं। मुख्य बाजार में सड़क की बदहाली का संज्ञान नहीं लिए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

दोराहा चौक से रामपुर, मुरादाबाद जाने वाले मार्ग से नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानी सहित अन्य स्थानों को जाने वाले आवाजाही करते हैं। बारिश होने पर सड़क पर बने गहरे गहरे गड्ढों में जलभराव हो जाता है। इससे वाहन चालकों को गड्ढों का पता नहीं चलता है और हादसा होने की आशंका रहती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए है। इसके बावजूद धरातल पर जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता राजीव तिवारी ने बताया कि सड़कों की बदहाली के संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र भेजा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विवेक सक्सेना ने बताया कि बारिश के बाद सड़क पर पैंचवर्क का कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें