काशीपुर। मुरादाबाद क्षेत्र में पुल पर मरम्मत कार्य के चलते रामनगर-मुरादाबाद के बीच दो दिन तक ट्रेन रद्द रहेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुरादाबाद क्षेत्र में पुल पर मरम्मत कार्य होना है। इसके चलते 14 जुलाई को मुरादाबाद से रामनगर जाने वाली ट्रेन संख्या 25035, रामनगर से मुरादाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 25036, 15 जुलाई को मुरादाबाद से रामनगर जाने वाली ट्रेन संख्या 25013 रद्द रहेंगी। संवाद