फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रामनगर की युवती से नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

Tue, 21 May 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामनगर की युवती से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मूलरूप से जोशी काॅलोनी, मेन रोड ग्राम चोरपानी, रामनगर (नैनीताल) निवासी निधि केडियाल यहां के एलीट गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को साइबर क्राइम के कुमाऊं परिक्षेत्र के कार्यालय को तहरीर देकर बताया कि नौकरी के लिए www.naukri.com व www.shine.com वेबसाइट पर अपना रिज्यूम अपलोड किया था। 16 जनवरी 2024 को उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने कहा कि वह बंगलूरू की एसएपी मैनेजमेंट कंसल्टेंसी से नायक देशमुख बोल रहा है। उसने कहा कि हिटाची ग्लोबल में सेल्स मैनेजर की आवश्यकता है। इसमें जॉब के लिए उन्हें ऑफर किया। इसके बाद उसने स्काइप पर इंटरव्यू लिया और फिर सीनियर सेल्स मैनेजर के पद पर चयन होना बताया।
इसके बाद टीम ग्लोबल हिटाची से मेल के माध्यम से सिक्योरिटी धनराशि के रूप में 32,780 रुपये की मांग की। उसने 23 जनवरी को अपनी बहन कीर्ति के खाते से उक्त राशि पेटीएम के माध्यम से दे दी। इसके बाद नायक देशमुख, आयुष्मान सिंह, अनुराग शास्त्री और गोपीनाथ के नंबरों से कॉल व वाट्सअप चैट के माध्यम से वेरिफिकेशन, डॉक्यूमेंट चार्ज आदि के नाम पर उससे विभिन्न तिथियों में करीब 14 बार में कुल 4,31,857 रुपये की धनराशि अपने विभिन्न खातो में जमा करवाई गई। इसके बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन

युवती ने साइबर क्राइम से मामले में कानूनी कार्रवाई करने और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की। साइबर क्राइम में जांच के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें