फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृणाल और तन्मय ने उत्तीर्ण की राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की परीक्षा

विज्ञापन
तैराकी की परीक्षा उर्त्तीण करने वाले तन्मय। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। तैराक तन्मय और वॉलीबाल खिलाड़ी मृणाल ने राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 18 सितंबर को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था इसमें कुंडेश्वरी रोड निवासी तन्मय और अपना घर कॉलोनी निवासी मृणाल ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

14 अक्तूबर को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें मृणाल ने 7 और तन्मय ने 8 वां स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय इंफाल के लिए चयन सुनिश्चित कर लिया है। बाबा स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच गौरव बिष्ट के नेतृत्व में मृणाल और तन्मय पिछले छह महीने से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

काशीपुर में बॉलीबॉल की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा उर्त्तीण करने वाली मृणाल।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें