गदरपुर। श्री शिव पार्वती रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता (66) का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। दिवंगत राम अवतार मीडिया क्लब के अध्यक्ष निशांत गुप्ता और पत्रकार सचिन गुप्ता के पिता थे। वार्ड नंबर सात निवासी गुप्ता को परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को आवास पर शव लाया गया। विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परिजनों ने शव का गढ़ मुक्तेश्वर में अंतिम संस्कार किया।