फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रसायन मुक्त खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक

Tue, 20 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। कृषि विभाग की ओर से प्राकृतिक खेती योजना के तहत जागरूकता गोष्ठी हुई। किसानों को रसायन मुक्त खेती करने के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


विभाग ने ग्राम तिलपुरी नंबर दो में सोमवार को प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान की गोष्ठी की। विभाग के तकनीकी अधिकारी शंकर चंद्र मंडल और नैनीताल के हरीश साजवान ने बताया कि रासायनिक खादों से पोषित अनाज बीमारियों को बढ़ावा दे रहे हैं। रासायनिक खादों से मुक्त होकर गोबर, खरपतवार और पेड़ों की पत्तियों के अवशेषों से पोषित अनाज ही उगाएं। प्रगतिशील किसान कृषि सखी ममता मेहरा, रूपवती देवी और दुग्ध संघ के डायरेक्टर चंद्रशेखर द्विवेदी ने किसानों को बताया कि निरोगी जीवन के लिए प्राकृतिक खेती ही बहुत आसान उपाय है। यह एक रसायन मुक्त खेती प्रणाली है, इससे खेतों की उर्वरक क्षमता भी बढ़ती है। वहां पर कैलाश शर्मा, नीलम मेहता, कुंती देवी, रजनी शाह, इंद्र देवी, धना देवी, मधु देवी, विमला देवी आदि थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें