गदरपुर। बलराम नगर की रामलीला में कलाकारों ने नैया पार और भरत मिलाप की लीला का मंचन किया। केवट की भूमिका में राघव ग्रोवर का अभिनय सराहा गया। राम की भूमिका में पवन हुड़िया, सीता बने पुनीत गाबा, लक्ष्मण बने योगेश वाधवा और भरत की भूमिका में रॉबिन हंस की का अभिनय शानदार रहा। मंच संचालन अंचल अरोरा और हरीश कुमार ने किया इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संदीप बत्रा, राजीव ग्रोवर, सुमित छाबड़ा, गुलशन गाबा, अमित छाबड़ा, हर्षित पोपली, संदीप गुंबर आदि मौजूद थे।
धोखे से माता सीता को हर ले गया दुष्ट रावण
रुद्रपुर। रंपुरा स्थित श्री शिव मंदिर चौरासी घंटा कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में श्री बृज आदर्श कला रामलीला मंडल की ओर से पंचवटी में सूर्पनखा नकटी, खर-दूषण वध और माता सीता का हरण तक की लीला का मंचन किया गया। वहां पर कमेटी के अध्यक्ष लालमन कोली, महामंत्री किशन कोली, कोषाध्यक्ष शंकर कोली, कल्लू राम, यादराम कोली, धर्मसिंह कोली आदि उपस्थित रहे।
फोटो :09पी: रुद्रपुर की रंपुरा के रामलीला में मंचन करते कलाकार। आयोजक