रुद्रपुर। नगर निगम में पहली बार रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, स्वयं सहायता समूह, भाजपा महिला कार्यकर्ताओं से पहुंचीं महिलाओं ने मेयर को राखियां बांधीं। इस दौरान मेयर ने कहा कि कई भाइयों की कलाई पर राखी सिर्फ इसलिए नहीं बंध पाती क्योंकि उनके माता पिता ने इस दुनिया में कन्या को आने ही नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जिस देश में कन्या पूजन का विधान शास्त्रों में है, वहां कन्या भ्रूण हत्या के मामले सामने आना शर्मनाक है। वहां वरिष्ठ भाजपा नेता रश्मि रस्तोगी, श्वेता मिश्रा, रजनी रावत, शालू पाल, ओमवती चौहान, सीमा गुप्ता, कविता सागर आदि थे।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी को बांधी महिलाओं ने राखी
रुद्रपुर। एकल अभियान के महिला विभाग ने कैंप कार्यालय में पहुंचकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत स्टॉफ को राखी बांधी। एसएसपी ने महिलाओं से कहा कि किसी भी संकट में हमेशा पुलिस हेल्प लाइन नंबर की मदद लेनी चाहिए। वहां एकल अभियान के प्रदेश अध्यक्ष हरीश बजाज, भारत भूषण चुघ, पूजा शर्मा, शैली बंसल, फाल्गुनी सरकार, दया पांडा, ममता कोरंगा, गजेंद्र प्रजापति आदि थे।
महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
रुद्रपुर। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रंपुरा पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। वहां पर स्वाति शर्मा, रजनी रावत, चंद्रकला राय, सम्मी गुप्ता, नीता सक्सेना, साधना शर्मा आदि थीं।
दिव्यांगों को राखी बांध मनाया पर्व
काशीपुर। बीआरसी स्थित दिव्यांगजन केंद्र में मंगलवार को समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुंसधान मंडल (सक्षम) के उत्तराखंड धीमहि/बुद्धि बाधित प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने रक्षाबंधन मनाया। दिव्यांग बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधी। प्रकोष्ठ प्रांत प्रमुख सतीश कुमार चौहान ने दिव्यांग बच्चों को बधाई देकर पर्व के महत्व के बारे में बताया। वहां सह प्रांत प्रमुख मीनाक्षी चौहान, आरएसएस जिला प्रचारक सौरभ जोशी, विनीत चौधरी, प्रशांत सिंह, प्रियांशु, आकांक्षा, मेघा बिष्ट, शिवांगी शर्मा आदि थे।
छात्राओं ने एसडीएम सैनी की कलाई पर बांधी राखी
सितारगंज। रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं ने एसडीएम तुषार सैनी व अन्य राजस्व कर्मियों को राखी बांधी और भाइयों की दीर्घायु की कामना की। एसडीएम ने उन्हें उपहार भेंट किए।
महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी
काशीपुर। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की कलाई में राखी बांध कर सुरक्षा का वचन लिया। वहां मंजू यादव, विमला आर्य, ज्योति, नीलम शर्मा, मीना नेगी, पूजा शर्मा, कविता यादव, प्रिया बिष्ट आदि थे।