काशीपुर स्पोर्टस स्टेडियम में वाडो-काई कराटे खेलतीं बालिकाएं। संवाद
काशीपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन राज्य स्तरीय वाडो-काई कराटे चैंपियनशिप 2024 में रक्षा और नव्या ने स्वर्ण पदक जीते।
रविवार को चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड एथलेटिक्स सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजेंद्र चौधरी और विशिष्ट अतिथि डॉ. रवि सहोता ने किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया। इसमें पांच से छह वर्ष आयु वर्ग में बालिका में रक्षा ने स्वर्ण, अपेक्षा ने रजत और गौरवी शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
नौ से दस वर्ष आयु वर्ग के बालिका वर्ग में नव्या ने स्वर्ण, माही ने रजत और पंछी ने कांस्य पदक जीता। अतिथियों ने विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वहीं इस दौरान मुख्य अतिथि ने चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने पर डॉ. रवि सहोता व नवप्रीत सहोता को सम्मानित किया। वहां मुकेश यादवए सेंसई मनदीप कौर, गोविंद राम, अमित कुमार शर्मा, अनुज कुमार, शुभी, शालिनी शर्मा, विक्रम सिंह आदि थे। संवाद