फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा विधानसभा में राकेश शर्मा की दस्तक ने बढ़ाई बेचैनी

Fri, 04 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
राकेश्‍ा श्‍ामाऱ्र्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किच्छा विधानसभा से चुनाव लड़ने की चाह रखने वालों में एक पूर्व नौकरशाह का नाम भी शामिल हो गया है। पूर्व मुख्य सचिव और सीएम के सलाहकार रह चुके राकेश शर्मा ने किच्छा में दस्तक देकर पहले से तैयारी में जुटे नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। जनता से नजदीकियां बढ़ाने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित भाजपा के अन्य नेताओं से राकेश शर्मा के संपर्क बढ़ने की चर्चा जोरों पर है, हालांकि खुद कोश्यारी ने उन्हें अभी तव्वजो देने से इनकार किया है। 
विज्ञापन


किच्छा सीट पर चुनाव लड़ने के मंसूबे इस बार कई नेताओं ने पाल रखे हैं। ऐसे में पूर्व मुख्य सचिव का दायित्व संभाल चुके रसूखदार राकेश शर्मा का अचानक किच्छा विधानसभा में अपनी सक्रियता बढ़ाना इस बात के स्पष्ट संकेत दे रहा है कि वह भी इस सीट पर चुनावी समर में कूदने को बेताब हैं। 

वर्तमान में किच्छा सीट सबसे ज्यादा हॉट बनती जा रही है। इस सीट पर वर्तमान में भाजपा विधायक राजेश शुक्ला अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। उनके कांग्रेस में जाने की चर्चाएं भी फिजाओं में तैरती रही हैं, हालांकि यह अटकलें अभी तक सिर्फ हवाई ही रही हैं। अब राकेश शर्मा की किच्छा में सक्रियता बढ़ने से एक बार फिर राजेश शुक्ला का टिकट खतरे में पड़ता माना जा रहा है। 
विज्ञापन


राकेश शर्मा पिछले करीब एक पखवाड़े से किच्छा विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं से मेलजोल बढ़ाने के साथ-साथ उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं के बीच भी अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। वह ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले कई सार्वजनिक कार्यक्रमों भी शिरकत कर चुके हैं। पूर्व मुख्य सचिव की सक्रियता बढ़ने से जहां भाजपा में बेचैनी हैं, वही कांग्रेसी खेमे के लोग भी परेशान हैं। कुछ नेताओं ने उन्हें बाहरी बताकर घेरने की कोशिशें भी शुरू कर दी हैं।

कोश्यारी के साथ दिल्ली रवाना हुए राकेश शर्मा
रुद्रपुर। पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा और सांसद भगत सिंह कोश्यारी के बीच बुधवार को गुफ्तगू हुई। उन्होंने एक साथ भोजन किया और बाद में एक साथ शाम की फ्लाइट से पंतनगर से दिल्ली रवाना हो गए। कुछ नेताओं का कहना है कि कोश्यारी राकेश शर्मा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलवाने ले गए हैं। वहीं कुछ का कहना था कि राकेश शर्मा को बृहस्पतिवार को कांग्रेस आलाकमान ने मिलने का समय दिया है। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का कहना है कि टिकट का निर्णय पार्टी आलाकमान और संसदीय बोर्ड को करना है।

दो हफ्तों में तस्वीर स्पष्ट कर दूंगा
मैं अभी किच्छा विधानसभा क्षेत्र की गहनता से समीक्षा कर रहा हूं। दो हफ्तों में तस्वीर स्पष्ट कर दूंगा कि किस पार्टी से मुझे चुनाव लड़ना है। चुनाव लड़ने की मैं पूरी तैयारी कर रहा हूं। कोश्यारी जी के साथ क्षेत्र में मुलाकात हो गई थी, दिल्ली की फ्लाइट पंतनगर से एक ही है, इसलिए उन्हें भी दिल्ली जाना था और मुझे भी।
- राकेश शर्मा, पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड

राकेश शर्मा किच्छा विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह होर्डिंग्स लगाकर और गांवों में मिठाई आदि बांटकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, हालांकि विधानसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में पार्टी किस मुंह से उन्हें टिकट देगी। 
विज्ञापन

- राजेश शुक्ला, विधायक, किच्छा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें