रुद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र राजेश खनी ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारतीय की ओर से आयोजित 35वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता मेें उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए मध्य प्रदेश के सतना में पांच हजार मीटर पैदल दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को प्रधानाचार्य कैलाशचंद्र त्रिपाठी आदि ने राजेश खनी का स्वागत किया। इसके बाद कॉलेज में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या आगमन पर शोभायात्रा निकाली गई।