खटीमा। चकरपुर स्थित वनखंडी शिव मंदिर के पास मंगलवार को कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने पुलिस कर्मियों व स्थानीय युवाओं के साथ रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान शिव मंदिर से जगबूढ़ा पुल तक दौड़ लगाई गई। कोतवाल ने युवाओं से राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति सजग रहने, नशे व बुराइयों से दूर रहने के साथ ही समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। वहां पर एसएसआई विनोद जोशी, एएसआई नाथ सिंह, सिपाही कमल पाल, प्रेम प्रकाश आदि थे।