काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर काॅलेज के पूर्व छात्र इंद्रा कॉलोनी निवासी स्व. अम्बा दत्त जोशी के पुत्र राजेश कुमार जोशी की कमांडेंट (सेनानी) पद पर पदोन्नति हुई है। वक्ताओं ने कहा कि कमांडेंट जोशी ने 1988 में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में बतौर उपनिरीक्षक पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। देश के विभिन्न दुर्गम इलाकों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। राष्ट्रपति से भी सम्मानित हो चुके हैं। वर्तमान में वह भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल जोधपुर (राजस्थान) में तैनात हैं। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, प्रबंधक शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, मेजर मुनीशकांत शर्मा, दीपक शर्मा, कौशलेश गुप्ता आदि ने उन्हें बधाई दी।