फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मूर्ति स्थापना में देरी पर विधायक खफा

Fri, 02 May 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। बुक्सा समाज के आराध्य राजा जगत देव की मूर्ति को खंडित होने के दो माह बीत जाने के बाद भी मूर्ति की स्थापना न होने पर विधायक अरविंद पांडे ने प्राधिकरण के अधिकारियों से नाराजगी जताई। कैंप कार्यालय में विधायक अरविंद पांडेय ने प्राधिकरण के अधिकारियों को बुलाया। अधिकारियों ने बताया कि खंडित मूर्ति की जगह अष्टधातु की लगनी है। इसका टेंडर पांच मई को निकाला जाना है। 26 मई को टेंडर खुलने के बाद मूर्ति का काम शुरू होगा। जून में मूर्ति स्थापना हो जाएगी। वहां पर प्राधिकरण के एई कैलाश डंगवाल, जेई अमन सिंह, राकेश सिंह, लाखन सिंह, धर्म सिंह, मनीष सिंह, बचन सिंह, अरुण सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें