काशीपुर। काशीपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर वीणा सिन्हा के निर्देशन पर रेलकर्मियों, पर्यावरण मित्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। काशीपुर स्टेशन पर संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। संवाद