फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए आज दून में जुटेंगे कर्मचारी

Mon, 02 Nov 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर कर्मचारी दो नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली और मुख्यमंत्री आवास घेराव में शामिल होंगे। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (एनओपीआरयूएफ) ने आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को बीआरसी में आयोजित पत्रकार वार्ता में मोर्चे के जिलाध्यक्ष नीरज चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों के सम्मान और उनके परिवारों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। इसके लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर आंदोलन में भागीदारी करनी होगी। केवल सोशल मीडिया पर समर्थन जताने से अधिकारों की लड़ाई सफल नहीं होगी। उन्होंने जिले के कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने अन्य साथियों के साथ देहरादून पहुंचकर रैली को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली होने तक संघर्ष जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें