फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलभराव, सड़कों पर चलना हुआ दूभर

विज्ञापन
काशीपुर में बारिश से हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। क्षेत्र में शनिवार को दोपहर तक हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जलभराव होने से लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों को भीगते हुए काम पर निकलना पड़ा। कुछ छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा सके। स्कूल में छुट्टी के बाद घर लौटते समय बच्चों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई बारिश से मुख्य बाजार की दुकानों के अंदर पानी घुस गया। इससे व्यापारियों को नुकसान हुआ। रतन सिनेमा रोड, नगर निगम रोड, मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, टांडा उज्जैन, मुरादाबाद रोड, डिजाइन सेंटर के पास, मोहल्ला महेशपुरा की पुलिया, लक्ष्मीपुर पट्टी, काली बस्ती, मुंशीराम का चौराहा, डाकखाना रोड, पटेलनगर, पंजाबी सराय, अल्ली खां आदि क्षेत्रों में सड़क जलमग्न रही।
ओवरब्रिज के पास वाली सड़कों पर कीचड़ ने लोगों को खूब परेशान किया। सर्विस रोड खराब होने के कारण कई बाइक सवार गिरकर चोटिल भी हुए। द्रोण सागर रोड पर ऊबड़-खाबड़ सड़क ने लोगों को परेशान किया। बाहर जरूरी काम न होने पर लोगों को दोपहर तक घरों में ही कैद रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें