फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाबर की बारिश, तराई पर पड़ी भारी

Thu, 10 Aug 2023 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पहाड़ और भाबर में हुई मूसलाधार बारिश तराई पर भारी पड़ी। जिलेभर में बिन बारिश जगह-जगह जलभराव हो गया। कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ने से इससे सटे जगतपुरा और मुखर्जीनगर में घरों में पानी घुस गया। खौफ के कारण लोग रात भर सो नहीं पाए।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात तक हल्द्वानी के टांडा जंगल तक बारिश हुई है। इसके चलते इस जंगल से निकलने वाली कल्याणी नदी का अचानक जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते सिडकुल की आनंदपुर रोड पर भी पानी बहने लगा। धान के खेतों में पानी घुसने से पौध बर्बाद हो गई। कल्याणी नदी के समीप जगतपुरा और मुखर्जीनगर के 35 घरों में देर रात पानी घुसा। मंगलवार को मेयर रामपाल सिंह ने जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मिले। बुधवार शाम तक भी नदी का जलस्तर कम नहीं हुआ। क्षेत्र की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। जगतपुरा-मुखर्जीनगर की पार्षद प्रीति साना ने बताया कि प्राथमिक स्कूल में भी पानी घुस गया, इसके चलते स्कूल भी बंद रहा।


अतिक्रमण से सिमटा नदी का दायरा
मेयर रामपाल ने कहा कि कल्याणी नदी के समीप झुग्गी झोपड़ी वाले करीब 150 अतिक्रमणकारी चिह्नित किए गए हैं। इस वजह से नदी सिमटती जा रही है और बारिश होने में विकराल रूप लेती है। उन्होंने बताया कि इनके चलते अन्य लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। शीघ्र ही अतिक्रमणकारियों को निगम की टीम हटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें