फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बारिश ने चैती मेला की तैयारी में डाला खलल

Sat, 21 Mar 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बीती रात से हो रही बारिश ने चैती मेला की तैयारी में खलल डाल दिया है। मेला मैदान में जगह-जगह कीचड़ होने से तैयारी में जुटे मजदूरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मां बाल सुंदरी देवी का प्रसिद्ध चैती मेला 19 मार्च को सांसद अजय भट्ट व अन्य अतिथियों ने विधिवत किया था। वहीं देर रात से शुरू हुई बारिश के शुक्रवार दोपहर तक होने से मेला में लगने वाली दुकानों, खेल-तमाशा व लाइटिंग आदि के काम प्रभावित है।
दुकानों व तहबाजारी ठेकेदार केडी भारद्वाज उर्फ गांधी ने बताया कि बारिश से टिन शेड की दुकान बनाने का काम प्रभावित है। क्योंकि मैदान में जगह-जगह कीचड़ होने से मजदूरों को काम करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मेले में 400 दुकानें बनाई जा रही हैं। यदि मौसम सही रहा तो काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। वहींए 25 मार्च की आधी रात में मां बाल सुंदरी देवी का डोला मंदिर पहुंच जाएगा।
इनसेट.....
दुकानदारों के सामने सिलिंडर की समस्या
ठेकेदार गांधी ने बताया कि मेले में खानपान के दुकानदार कम आ पा रहे हैं। इसकी वजह कॉमर्शियल गैस सिलिंडर पर लगा प्रतिबंध है। अभी डोला आने में चार दिन बाकी हैं। उम्मीद है कि सिलिंडर की समस्या में कमी आने पर दुकानदार आएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें