फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे रोकने को बैरिकेडिंग लगाने पहुंची रेलवे की टीम को लौटाया

विज्ञापन
ओमेक्स कालोनी के पास बुधवार को ऐसे रेलवे पटरी पार करते नजर आए होमगार्ड। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
शहर की ओमेक्स कॉलोनी के पास पटरी पर बाइक के ट्रेन से टकराने की घटना के बाद रास्ता बंद करवाने पहुंची रेलवे की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ की टीम के साथ कहासुनी हुई। तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह रेलवे के सेक्शन इंजीनियर अखिलेश कुमार और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचे। इसकी भनक लगते ही फौजी मटकौटा, छतरपुर, धर्मपुर आदि गांवों के लोग विरोध के लिए पहुंच गए। अधिकारियों ने उन्होंने समझाते हुए कहा कि आठ जनवरी को पटरी पार कर रहे व्यक्ति की बाइक पटरी में फंस गई थी। ट्रेन के आने पर वह बाइक छोड़कर भाग गया। उसकी बाइक ट्रेन से टकरा गई थी, किसी तरह ट्रेन को रोककर हादसा टाला गया। ऐसे हादसे न हों इसलिए रास्ता बंद किया जा रहा है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे।
उन्होंने अंडर पास बनने तक पटरी पर आवाजाही जारी रखने की मांग की। जब रेलवे अधिकारियों ने कहा कि हादसों का मुआवजा कौन देगा? इस पर लोग भड़क गए और टीम के साथ कहासुनी हो गई। इसकी सूचना मिलने पर डीएम रंजना राजगुरु ने तहसीलदार अमृता शर्मा को मौके पर पहुंचने के निर्देेश दिए। जहां पर अंडर पास के निर्माण तक पटरी पर आवाजाही जारी रखने का निर्णय लिया गया। काफी गहमागहमी के बाद रेलवे की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

भाजपा नेता भारतभूषण चुघ ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशुतोष पंत देते हुए शीघ्र अंडर पास बनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने भी फोन पर डीएम से वार्ता की। वहां पर ज्ञान सिंह चौहान, जगदीश सिंह, देवेंद्र सिंह बामल, केशव शर्मा, संजय ठुकराल थे।
हादसों की जिम्मेदार होगी जनता : राजेंद्र
रुद्रपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बैरिकेडिंग लगाने पहुंची रेलवे की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। ऐसे में यदि कोई हादसा होता है वे लोग इसके जिम्मेदार स्वयं होंगे। यदि राज्य सरकार प्रस्ताव देती है तो वहां अंडरपास बनाया जाएगा। पांच नवंबर 2020 को भी रेलवे की टीम को विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा था।
बाइक और साइकिल से पटरी पार करते दिखे सुरक्षा कर्मी
रुद्रपुर। जिस समय तहसीलदार और रेलवे विभाग के अधिकारी लोगों को रेलवे की पटरी पर होने वाले हादसों के बारे में बता रहे थे। उसी दौरान दो होमगार्ड साइकिल और बाइक के साथ रेलवे पटरी पार कर रहे थे।

रुद्रपुर में रेलवे पटरी के पास हंगामा कर रहे लोगों को समझाती तहसीलदार अमृता शर्मा।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें