फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अयोध्या में विराज रहे रघुराई , काशीपुर में भी खुशियां छाई

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा हैं, काशीपुर में भी घर-घर में खुशियां छा रही हैं। बृहस्पतिवार को शहर के कौन से कॉलोनी प्रभु विहार, पद्मावती कॉलोनी और आसपास की कॉलोनी में करीब 40 से 50 लोगों की टोली घर-घर जाकर श्री राम नाम का जागरण करती रही। वरिष्ठ अधिवक्ता केके अग्रवाल ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि 1984-85 में जब श्री राम आंदोलन की मांग उठने लगी तो पूरा काशीपुर राममय हो गया था। अयोध्या से आए श्री राम जानकी रथ विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने जोर-जोर से निकाले थे और भव्य जनजागरण किया गया था। अब भी इसी तरह के भाव देखने को मिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

-

श्री राम मंदिर के पूज्य अक्षतों को वितरण
बाजपुर। अयोध्या धाम से पहुंचे पूजित अक्षत और श्री राम मंदिर के चित्र वितरण का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को मोहल्ला बांकेनगर में सेवकों ने घर घर जाकर निमंत्रण पत्र और पूजित अक्षत बांटे गए। वहां राजेश कुमार, केशव, लता गोयल, मयंक शर्मा, अमित चौहान, अंजली आदि थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें