फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राधेहरि पीजी कॉलेज के बीएड विभाग को मिली मान्यता

Tue, 20 Oct 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को सत्र 2026-27 के लिए बीएड पाठ्यक्रम में 50 सीटों पर अस्थायी संबद्धता मिल गई है। राज्यपाल कार्यालय से कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर यह स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

कॉलेज में वर्ष 2008 से बीएड विभाग संचालित हो रहा है। इसमें एचओडी समेत प्राध्यापकों के आठ पद स्वीकृत हैं। अंग्रेजी, गणित, बायोलॉजी विषय के पद रिक्त चल रहे हैं। खाली पद और पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण फाइल में अड़ंगा लग गया था। इसके बाद गेस्ट प्राध्यापकों की भर्ती की गई। इस प्रक्रिया में करीब एक साल का समय लग गया था। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की तीन सदस्यीय समिति ने विभाग का भौतिक निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत की थी। इस कारण पिछले साल मान्यता देरी से मिली। इस साल सभी प्रक्रिया समय से होने पर राज्यपाल कार्यालय से सत्र 2026-27 के लिए बीएड पाठ्यक्रम में 50 सीटों पर अस्थायी संबद्धता मिल गई है। यह सूचना मिलने पर छात्र-छात्राओं में खुशी देखने को मिली है।
बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि सत्र 2025-26 की मान्यता बीती मार्च में मिल सकी थी। विभाग में अभी तक 32 सीटें भर चुकी हैं। रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है। सत्र 2027-28 की मान्यता के लिए पोर्टल खुल गया है। 15 जनवरी तक आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें