फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग रेसर दिग्विजय को खेल मंत्री और मेयर ने किया सम्मानित

विज्ञापन
गूलरभोज में दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय को सम्मानित करते खेल मंत्री अरविंद पांडे। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। लक्सर निवासी दिव्यांग रेसर दिग्विजय ने तीन हजार किमी लंबी कार रेस (विशेष श्रेणी की) में प्रतिभाग कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शनिवार देर शाम को दिग्विजय ने खेल मंत्री अरविंद पांडेय और रविवार को मेयर रामपाल सिंह के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने दिग्विजय को सम्मानित किया।
विज्ञापन

लक्सर के दाबकी गांव निवासी दिग्विजय ने बताया कि बीते माह पहले गमबॉल इंडिया संस्था की ओर से कन्याकुमारी से आगरा तक तीन हजार किमी कार रेस का आयोजन किया गया था। विशेष श्रेणी में उन्होंने 58 घंटे में कार चलाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। रेस कन्याकुमारी से शुरू होकर तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा में समाप्त हुई। इसमें देश भर से 24 कार रेसरों ने प्रतिभाग किया था। वे कार और स्कूटर की रेस में हिस्सा लेते है। दिग्विजय का स्वागत करने वालों में भाजपा खेल संयोजक अतुल पांडेय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें