फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में हुआ महिला एथलेटिक स्पर्धा का शुभारंभ

Tue, 29 Nov 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में छात्राओं की रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में सोमवार को 42वीं कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी महिला एथलेटिक स्पर्धा का शुभारंभ किया गया, मुख्य अतिथि प्रोफेसर बीसी मेलकानी निदेशक उच्च शिक्षा ने प्रतिभागी छात्राओं से परिचय प्राप्त कर स्पर्धा का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


प्रोफेसर मेलकानी ने कॉलेज में खेल के संसाधनों को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने छात्राओं के सशक्तीकरण की बात कही, कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की बात कही।

प्रतियोगिता के पहले दिन 400 मीटर दौड़ में लोहाघाट की कमला भट्ट ने प्रथम, पिथौरागढ़ की कविता ने दूसरा, टनकपुर की सीमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में एमबीपीजी हल्द्वानी की दीपा बिष्ट को प्रथम, रानीखेत की विमला को दूसरा, नारायणनगर की हेमलता को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


ऊंची कूद में खटीमा की पूजा पहले, रामनगर की मीनू दूसरे, नारायण नगर की सुनीता तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही अन्य प्रतिभागियों ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान खेल का आयोजक सचिव प्रोफेसर डीडी जोशी, सीएम मेहता, सीएस नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें