फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज शक के आधार पर हवालात में 24 घंटे क्यों रखा गया धीरू

विज्ञापन
सितारगंज में सिडकुल चौकी का मुआयना करते एसएसपी बरिंदरजीत सिंह। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज में चोरी के शक में पूछताछ के लिए सिडकुल चौकी लाए गए छात्र युवक की मौत पुलिस को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है। ग्रामीण के घर चोरी में युवक को संदिग्ध मानकर पूछताछ के लिए उठाया तो गया लेकिन युवक पर मुकदमा दर्ज नहीं था। पुलिस की यह कहानी कि युवक ने हवालात में फांसी लगाई है, लोगों के गले नहीं उतर रही है। एसएसपी ने घटना में पुलिस कर्मियों की लापरवाही तो मानी लेकिन मौत कैसे हुई? इस सवाल का एसएसपी के पास भी जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

8/9 जुलाई की रात को सिसौना गांव में एक घर में चोरी की वारदात में मृतक युवक धीरज सिंह राणा उर्फ धीरू को संदिग्ध माना जा रहा था। पूछताछ के लिए धीरज को चौकी बुला लिया गया लेकिन हवालात में मुल्जिमों की तरह बंद रखना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है। 24 घंटे से धीरू को 120 स्क्वायर फुट के हवालात में बंद कर रखा गया था। हवालात में जब धीरू मृत हालत में मिला तो न वहां पंखा लगा था और न ही हवालात में कोई कुंडा ही लटक रहा था। पुलिस हवालात में किसी भी आरोपी को बिठाने से पहले ही उसकी जामा तलाशी लेती है। धीरू के पिता को जब पंचनामा भरने के लिए हवालात में मृतक को दिखाने ले जाया गया तो उन्होंने भी सीधे तौर पर बेटे का फांसी लगाकर आत्महत्या करना नहीं माना। उन्होंने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने इस मामले में पुलिस कर्मियों की लापरवाही मानी है। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें