फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोजगार मेला में क्यूआर कोड से होगा पंजीकरण

Sun, 17 Sep 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पोर्टल में पंजीकरण के लिए स्कैन करें क्यूआर कोड।
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में 20 सितंबर से लगने वाले तीन दिनी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए एनसीएस पोर्टल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। पोर्टल में पंजीकरण के लिए सेवायोजन विभाग की ओर से क्यूआर कोड लागू किया गया है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही पोर्टल में पंजीकरण का पेज आसानी से खुल जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के औद्योगिक संस्थानों सहित कंपनियों में इंजीनियर, इलेक्ट्रीशियन, ऑपरेटर, बी-फार्मा, डी-फार्मा, आईटीआई, सिक्योरिटी गार्ड आदि शैक्षिक योग्यता वाले युवाओं के लिए 14 कंपनियों में 1036 पदों पर नौकरियां निकली हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि सितारगंज, पंतनगर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, देहरादून की कंपनियां रोजगार मेले में प्रतिभाग करेंगी। चयन के बाद अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिए जाएंगे। इसके साथ ही देहरादून में अक्तूबर में प्रस्तावित युवा महोत्सव में पांच से 10 अभ्यर्थियों को सीएम धामी की ओर से भी ऑफर लेटर दिया जाएगा। बताया कि क्यूआर कोड के माध्यम से युवाओं को एनसीएस पोर्टल में पंजीकरण करने में आसानी रहेगी। पोर्टल में बिना पंजीकरण के अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें