बाजपुर में हुए सड़क हादसे में घायल कालाढूंगी का राजन। संवाद
- फोटो : बाजपुर में हुए सड़क हादसे में घायल कालाढूंगी का राजन। संवाद
ऊधमसिंह नगर जिले में हुई दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की मौत
केलाखेड़ा (ऊधमसिंह नगर)। कैंटर के हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराने से कैंटर चालक सुनील सिंह की मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश के भिंड जिले के राजरानी गांव का रहने वाला था।
हादसा शुक्रवार रात दो बजे करबला मोड़ के पास हुआ। कैंटर रुद्रपुर की ओर आ रहा था उसमें प्लाई भरी थी। पुलिस ने अनुसार गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस सेवा 108 से सीएचसी ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया जबकि उसका चालक फरार हो गया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
बाजपुर। कालाढूंगी के मोहल्ला चांदनी चौक निवासी तारा दत्त (40) और उसका साथी राजन (30) शनिवार शाम बाइक से बाजपुर आ रहे थे कि हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर गांव बरहैनी में उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस सेवा 108 से सीएचसी भेजा। वहां डाॅक्टर ने राजन को मृत घोषित कर दिया। एसआई भगवान गिरि गोस्वामी ने शव को मोर्चरी में रख कर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे ले लिया। पुलिस मौके से फरार वाहन की तलाश में जुटी है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।