फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जेई, एएई की कमी से जूझ रहा है लोनिवि खंड

Wed, 27 Aug 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रांतीय खंड लोनिवि में अवर अभियंता (जेई) और अपर सहायक अभियंताओं (एएई)की भारी कमी बनी हुई है। डिवीजन में ईई का पद भी रिक्त चल रहा है।प्रांतीय खंड में अवर अभियंता और अपर सहायक अभियंता के 13 पद सृजित हैं लेकिन तैनाती केवल चार पदों पर है।
विज्ञापन

जेई और एएई के पद रिक्त होने का असर डिविजन के कार्यों पर पड़ रहा है। निर्माणाधीन कार्यों की निगरानी के साथ ही पूरे हो चुके निर्माण की एमबी (मेजरमेंट बुक) बनाने में दिक्कत आ रही है। प्रस्तावित और स्वीकृत कार्यों के प्रस्ताव बनाने में विलंब हो रहा है। डिवीजन में तैनात अधिशासी अभियंता की करीब चार महीने पहले पदोन्नति हो गई थी। उनके स्थान पर अब तक नए अधिशासी अभियंता की तैनाती नहीं हो पाई है। प्रांतीय खंड के ईई का प्रभार पंतनगर के एडीबी डिविजन के ईई के पास है। डिवीजन में सहायक अभियंताओं के सभी छह पदों पर तैनाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें