फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चुनाव से पहले एक ही नाव पर सवार हुए धामी और पांडेय, चेहरे पर दिखा उत्साह

Sun, 14 Jun 2026 06:27 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, गदरपुर

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा जाते समय गूलरभोज स्थित बौर जलाशय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय विधायक अरविंद पांडेय के साथ मोटर बोट से भ्रमण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने जलाशय के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ विधायक अरविंद पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ समय के लिए गूलरभोज स्थित बौर जलाशय पहुंचे। उन्होंने विधायक अरविंद पांडेय के साथ जलाशय में मोटर बोट से भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।

इस दौरान दोनों नेताओं ने बौर जलाशय में प्रस्तावित जल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। सीएम ने कहा कि बौर जलाशय में पूर्व में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कैनोइंग और कयाकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हो चुका है। प्रदेश सरकार इसे साहसिक पर्यटन और जल क्रीड़ा गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी और विधायक पांडेय ने जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा करते हुए क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास तेज करने पर जोर दिया। मोटर बोट पर एक साथ बैठे दोनों नेताओं के चेहरे पर उत्साह और प्रसन्नता दिखाई दी जिससे कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, मोहन सिंह पानू, नरेंद्र कोरंगा, डीएम नितिन सिंह भदोरिया, एसएसपी अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा और एसडीएम ऋचा सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें