फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन दिवसीय डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Sun, 14 Jun 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। जनजातीय कार्य मंत्रालय और जनजाति कल्याण निदेशालय के सहयोग से एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया। गांव सिसौना स्थित थारू विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, उदय सिंह राणा, ग्राम प्रधान मिथलेश देवी और राधा कृष्ण संस्थान के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. रेखा ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल और वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है। यहां रामकुमार, मोनिका, खुशी, इशिता, चंचल, रीमा देवी, हेमंत सिंह राणा एवं सुविधा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें