पहाड़गंज में हुए विवाद मामले में हरदेव सिंह पक्ष पर लगे गुंडा एक्ट के खिलाफ भाजपाइयों ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही गुंडा एक्ट निरस्त न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी।
बुधवार को भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाई एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान उनका कहना था कि तीन जून को पहाड़गंज में पिकप वाहन बैक करते समय फरमान, नासिर, अबरार व गामा पक्ष के लोगों ने हरदेव सिंह के घर में पथराव कर दिया था।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौके पर पुलिस, पीएसी तैनात कर दी थी। इधर कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपियों के साथ ही पीड़ित पक्ष के गुरदेव सिंह, गुरमुख, दलजीत सिंह के खिलाफ भी गुंडा एक्ट लगा दिया।
बाद में वे एसएसपी नीलेश आनंद भरणे से मिले और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पर एसएसपी ने सीओ रुद्रपुर रमेश चंद्र जोशी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, सुरेश परिहार, तरुण दत्ता, संजय ठुकराल, सत्यप्रकाश चौहान, अजय यादव, बिट्टू शर्मा, हरदेव सिंह, गुरमुख सिंह, गोपी सागर, केके दास, ललित बिष्ट, फुदेना साहनी, सुबोध, राधेश शर्मा, मुकेश आदि थे।