खटीमा। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की मंगलवार को गुरुद्वारा सिंह सभा के परिसर में पंजाबी महासभा के अध्यक्ष विजय कुमार अरोरा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ बेहड़ पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की गई। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए, तो पंजाबी महासभा आंदोलन के लिया बाध्य होगी। महासभा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन भेजा।
पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव मनोज वाधवा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं तिलकराज बेहड़ के पुत्र पर हुए हमले को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस-प्रशासन को दिशा निर्देश दे चुके हैं।
इस मौके पर महामंत्री हरीश बत्रा, कोषाध्यक्ष जितिन ग्रोवर, रोहित छाबड़ा रविंदर रैना बिट्टू ग्रोवर जतिन बत्रा, ललित मोहन, अमरजीत सिंह, सुधीर बत्रा, गुरुद्वारा सिंह सभा के कोषाध्यक्ष रमन सेठी, लवी सहगल थे।