फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ने टनकपुर को हराकर शहीद नायक मनोज सिंह रुमाल फुटबाल प्रतियोगिता में जमाया कब्जा

विज्ञापन
खटीमा में शहीद मनोज सिंह रुमाल फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते अत? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद नायक मनोज सिंह रुमाल स्मृति फुटबाल महाकुंभ के फाइनल में पंजाब ने टनकपुर को 1-0 से हराकर ट्राफी में कब्जा जमाया।
विज्ञापन

लोहियाहेड के गांधी स्टेडियम में आयोजित फुटबाल महाकुंभ में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला पंजाब और टनकपुर के बीच खेला गया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विवेक अग्रवाल और पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने किया। मैच के पहले हाफ में पंजाब के सन्नी ने पहला गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में पंजाब और टनकपुर के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किए। जिसे गोलकीपर ने नाकाम कर दिया। खेल समाप्ति तक टनकपुर के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके।
विज्ञापन

मैच में रेफरी की भूमिका महेश ठाकुर और लाइनमैन की भूमिका कैलाश चंद एवं विकास पोखरिया ने निभाई। विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथियों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के संयोजक हरीश सिंह रुमाल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। वहां पर पूर्व बीडीसी सदस्य साधु सिंह, रेनू भंडारी, अंजनी विक्रम सिंह, धाना भंडारी, इंद्रा चंद, चंदर थापा, विक्रम सिंह रुमाल, तारा सिंह धामी, गोविंद मेहता, कृष्णा कन्याल, महेश ज्याला, कमल धामी, भूपेंद्र मलसुनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें