पंजाब पुलिस ने चोरी के वाहनों को बरामद करने के लिए एक स्थान पर दबिश दी। लेकिन कोई वाहन नही मिला। पंजाब पुलिस वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को साथ लेकर आई थी उसी की निशानदेही पर दबिश दी गई। रविवार शाम पंजाब के सरहद थाना के एएसआई वेद प्रकाश ने पुलिस टीम के साथ गांव टांडा डालचंद में एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति पंजाब से वाहन चोरी कर तराई क्षेत्र में बेचता है। चार पहिया और दुपहिया वाहनों को चोरी करने वाले एक व्यक्ति को पंजाव पुलिस पकड़कर साथ लाई है। उसने केलाखेड़ा के गांव टांडा डालचंद निवासी एक व्यक्ति को वाहन बेचे थे। दबिश के दौरान आरोपी फरार मिला। पंजाब पुलिस चोरी के वाहन खरीदने वाले की तलाश में डेरा डाले हुए है।