फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: व्यापार मंडल की मतदाता सूची का प्रकाशन आज

Sat, 31 May 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की मतदाता सूची शनिवार को प्रकाशित की जाएगी। नई कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए 16 जून को चुनाव होगा। पांच सदस्य समिति चुनाव की तैयारियां में जुटी है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत ने बताया कि 2248 व्यापारियों ने अपने वोट बनवा लिए हैं। एक जून को दोपहर दो बजे तक आपत्तियां, चार जून को शाम चार बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, पांच को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक श्री धर्मशाला मंदिर में नामांकन एवं अगले दिन नाम वापसी का कार्यक्रम है। इस बार अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के पदों पर ही चुनाव संपन्न होगा। 5100 रुपये नामांकन का शुल्क तय किया गया है। चुनाव समिति में निकेश अग्रवाल, मोहम्मद इस्लाम, तरुण बंसल एवं सतीश अरोरा हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें