फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गैस सर्विस कार्यालय पर लोगों का हंगामा

Wed, 11 Mar 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गैस की बुकिंग न हो पाने और समय पर सिलिंडर उपलब्ध न होने से नाराज लोगों ने बुधवार को काशीपुर गैस सर्विस कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा कर नाराजगी जाहिर की। उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सर्वर समस्या के कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बताया कि चार दिन से लगातार प्रयास करने के बावजूद उनकी बुकिंग नहीं हो सकी जिसके चलते घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। किराये के मकानों में रहने वाले लोगों का कहना था कि उनके पास केवल एक ही सिलिंडर है और वह भी खत्म हो चुका है जिससे परिवार के सामने भोजन बनाने की समस्या खड़ी हो गई है। इधर, गैस एजेंसी के होम डिलीवरी ठेकेदार गुलशन बाली ने बताया कि इस समय गैस की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में नहीं आ पा रही है। सामान्य तौर पर एजेंसी को प्रतिदिन दो गाड़ियों में सिलिंडर मिलते हैं लेकिन फिलहाल एक ही गाड़ी आ रही है जिससे मांग के मुकाबले आपूर्ति कम हो रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें