खटीमा। शहीद राज्य आंदोलनकारी सलीम के पिता वार्ड नंबर नौ निवासी अब्दुल राशिद के मकान का लिंटर पिछले दिनों गिर गया था। बृहस्पतिवार को रेड क्रॉस समिति खटीमा की ओर से उन्हें कंबल, त्रिपाल, किचन सेट आदि सामग्री का वितरण किया गया। वहां पर नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, एसडीएम रवींद्र बिष्ट, विमल कुमार, प्रेम राज गंगवार, उत्तम कुमार, दिनेश कापड़ी, एसके रॉय आदि थे।