कोरोना संक्रमण से आज प्रत्येक व्यक्ति सहमा हुआ है। सभी के चेतन व अवचेतन मन में कोरोना का भय है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए हमें डॉक्टरों व विशेषज्ञों की सलाह पर संतुलित भोजन करना चाहिए। कोरोना से बचाव को लेकर रुद्रपुर कोविड अस्पताल के आइसोलेशन प्रभारी व फिजिशियन डॉ. गौरव अग्रवाल ने संतुलित भोजन से संबंधित कुछ टिप्स दिए।
उन्होंने बताया कि प्रोटीनयुक्त भोजन हमें कोरोना संक्रमण से दूर रख सकता है। हमें कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुपालन के साथ ही भोजन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। कोरोना के प्रमुुख लक्षण खांसी, गले में खराश के साथ ही शरीर में कमजोरी आना है। प्रोटीनयुक्त भोजन से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलने से सुस्ती अथवा कमजोरी भी दूर होती है।
हमें अपने भोजन में अंडे की सफेदी, पनीर, सोयाबीन की बड़ी, उबला हुआ चिकन और दालें पर्याप्त मात्रा में लेनी चाहिए। इनमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है। इनसे शरीर में वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी भी विकसित होती हैं। कोरोना से बचाव के लिए तले हुए भोजन, चावल, मिर्च, आलू का भोजन में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही दूूध का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दूध से गले में बलगम बनने की शिकायत आती है।
क्या खाएं
- अंडे की सफेदी
- सोयाबीन की बड़ी
- पनीर
-उबला हुआ चिकन
-दालें
क्या न खाएं
-तला हुआ भोजन
-दूध
-चावल
- मिर्च
-आलू