फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि मामले में आवास पर ही खड़े होकर दिया धरना

विज्ञापन
बाजपुर में आवास पर ही खड़े होकर धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। नगरीय सहित बीस गांव की भूमि मामले को लेकर चल रही बाजपुर बचाओ मुहिम के 48 वें दिन कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा और रवि बरूआ नेे संयुक्त रूप से आवास पर उपवास रखकर दो घंटे खड़े होकर धरना दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नगरीय सहित बीस गांव की भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगाने के विरोध में कांग्रेस ने बाजपुर बचाओ मुहिम शुरू की। मुहिम को राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से समर्थन दिया। पीड़ित किसानों का दो जुलाई को एक प्रतिनिधि मंडल सीएम त्रिवेंद्र रावत से मिला। इस दौरान सीएम ने एक महीने में भूमि मामले का निस्तारण करने का भरोसा दिया था।
शनिवार को कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा और यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के विधानसभा अध्यक्ष रवि बरूआ ने संयुक्त रूप से आवास पर उपवास रखकर खड़े होकर दो घंटे धरना दिया। उन्होंने कहा कि सीएम के वादे को 15 दिन बीत गए है लेकिन प्रशासनिक तौर पर भूमि मामले में कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। निर्धारित समय तक निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें