फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सुरक्षा अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगा प्रदर्शन किया

Wed, 05 Mar 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। विवि में सुरक्षा अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाकर सुरक्षा कर्मियों ने प्रशासनिक भवन का घेराव किया। कर्मियों के समर्थन में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ ने सुरक्षा अधिकारी को चेताया कि तीन दिन के अंदर हटाए गए सभी कर्मियों को वापस काम पर नहीं रखा तो वे गांधी मूर्ति के नीचे दरी बिछाकर धरना देंगे।
विज्ञापन

सुबह 10 से एक बजे तक चले प्रदर्शन में सैकड़ों सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार को सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला और प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। वहां पहुंचे विधायक बेहड़ ने कहा कि यदि सुरक्षा अधिकारी के पास रिक्तियां हैं तो उन्हें निष्पक्ष तरीके से भरा जाए।
जो कर्मचारी 15 से 20 सालों से काम कर रहे हैं, उनको हटाकर नए लोगों को भर्ती की जा रही है, वह गलत है। अब तक की गई नियुक्तियों से अनियमितता की बू आ रही है और उससे बाहर गलत संदेश जा रहा है। कहा कि अगर वे आंदोलन में कूद गए तो बहुत नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन

वहां कांग्रेस नेता राजेश प्रताप सिंह, ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा से जुड़े डाॅ. महेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, मनोहर वाल्मीकि, सुरक्षाकर्मी धर्मेंंद्र कुमार, इकबाल, संतोष, केवलानंद जोशी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें