फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मृतका के परिजनों ने केलाखेड़ा एसओ का किया घेराव

Tue, 26 Aug 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। ट्रेन की चपेट में आकर हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए प्रभारी एसओ का घेराव कर उन्हें तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

रविवार को काशीपुर से लालकुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आकर गांव शिवपुरी निवासी 38 वर्षीय कुलवंत कौर की मौत हो गई थी। मायके वालों ने आरोप लगाया था कि पति की प्रताड़ना के कारण महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है। मृतका कुलवंत कौर के संस्कार के बाद मृतका के चाचा दर्शन सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ केलाखेड़ा थाने पहुंचकर प्रभारी एसओ देवेंद्र राजपूत का घेराव करके उन्हें तहरीर सौंपी।
मृतका के परिजनों ने मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित कर कुलवंत कौर को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिए जाने का आरोप लगाया। बताया कि कुलवंत कौर की शादी 15 वर्ष पहले गांव शिवपुरी निवासी मनवीर सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति मनवीर सिंह, ससुर पूरन सिंह, सास सुखवंत कौर, जेठ गुरवीर सिंह सहित ससुराल पक्ष के लोग एक राय होकर कुलवंत कौर को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। प्रभारी एसओ देवेंद्र राजपूत ने बताया कि मृतका के चाचा दर्शन सिंह की ओर से तहरीर प्राप्त हुई।
विज्ञापन

वहां मृतका की मां दलवीर कौर, बहन रजवंत कौर,राजदीप कौर, सलविंदर कौर,सूबेग सिंह,दर्शन सिंह,हरनाम सिंह,जगजीत सिंह, हरजीत सिंह थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें