फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पुनर्निर्माण में अनियमितता के आरोप में प्रदर्शन

विज्ञापन
दिनेशपुर में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दिनेशपुर। सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर तीन के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। नगर पंचायत की ओर से वार्ड में शुक्रवार को गुरुद्वारा परिसर से लक्खा सिंह के घर तक आठ लाख की लागत से डामर रोड का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुआ। निर्माण कार्य में कथित रूप से अनियमितता बरतने की सूचना पर वार्ड के लोग मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन की निर्माण कार्य रुकवा दिया। उनका कहना है कि जब तक मानकों के अनुसार काम नहीं होगा, निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। वहां बाबा गुरदेव सिंह, दलविंदर सिंह, रवि कुमार, जसवीर सिंह, कुलवंत सिंह, मंजीत सिंह, गगनदीप सिंह, डॉ. बलवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें