टीकाकरण के लिए एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी कार्यकर्ता।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। प्रतिदिन एक करोड़ लोगों का टीकाकरण कराए जाने की मांग के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आकांक्षा वर्मा को दिए ज्ञापन में कहा कि भारत में कोरोना का टीकाकरण अन्य देशों की तुलना में काफी पीछे है। वहां पर मनोज जोशी, इंदर सिंह, संजय चतुर्वेदी, रवि ढींगरा, सचिन नाडिग, विकल्प गुड़िया, शशांक सिंह, इंदुमान, रोशनी बेगम आदि थे।