फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों में कार्यरत अस्थाई कर्मियों को नियमित करने की मांग

विज्ञापन
दिनेशपुर में उत्तराखंड निकाय अस्थाई कर्मचारी संघ की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दिनेशपुर। उत्तराखंड निकाय अस्थायी कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग उठाई गई। समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया। रविवार को नगर पंचायत सभागार में संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सरकार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। कर्मचारियों से मामूली मानदेय पर कार्य लिया जा रहा है। लगातार मांग के बावजूद वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को अभी तक नियमित नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। वहां पर राजेश कुमार, आनंद मंडल, मनोज वाल्मीकि, नवीन आर्या, अर्चना गर्ब्याल, उमेश राणा, हरिदास हालदार, दिलीप मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें