फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, केस दर्ज

Fri, 02 May 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली पर युवक के साथ भागने में मदद करने का आरोप
विज्ञापन

सितारगंज। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। उन्होंने किशोरी की सहेली पर उसके भागने में मदद करने का आरोप लगाया है। किशोरी की मां ने तहरीर में बताया कि 27अप्रैल को अपने परिवारजनों के साथ शादी में गई थी। इस बीच उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। तभी गांव टांडा कंचु, अमरिया (पीलीभीत) निवासी समीर उनके घर आया और उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बताया कि घर लौटने के बाद उसकी खोजबीन की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। बताया कि बाद में पता चला कि उसकी एक सहेली ने उसे समीर के साथ भागने में उसकी मदद की। पुलिस ने युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें